फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: 9 एमएम की पिस्टल कहां से आई जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। झंगहा के गोरा नदी के किनारे कश्मीरी भाइयों की गोली मारकर हत्या में इस्तेमाल 9एमएम पिस्टल तो पुलिस ने बरामद कर लिया मगर अब इसकी जांच शुरू कर दी गई है बदमाशों के पास आई कहां से थी। उधर इस मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपितों की तलाश में पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक,  रविवार को झंगहा पुलिस ने गौरीघाट पुल के पास हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर तीन शरणदाता समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल तीन और लोगों का नाम सामने आया है।  क्राइम ब्रांच के साथ ही झंगहा पुलिस एक सप्ताह से आरोपितों की तलाश में जुटी है। इसके अलावा महादेव और महाकाल नाम से बने वाट्सएप ग्रुप के सदस्यों की भी तलाश चल रही है। दोनों ग्रुप के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई में चचेरे भाइयों की हत्या होने की बात सामने आने के बाद अधिकांश सदस्यों ने ग्रुप छोड़ दिया है। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश चल रही है। जेल भेजे गए हत्यारोपितों के साथ ही महादेव और महाकाल ग्रुप से जुड़े लोगो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें