फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के औचक निरीक्षण में नदारद मिले कई अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर के औचक निरीक्षण में नदारद मिले कई अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन

गोरखपुर। कमिश्नर जयंत नार्लिकर के औचक निरीक्षण में 135 अधिकारी एवं कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक शिक्षा निदेशक सप्तम, मंडल कार्यालय में सहायक शिक्षा निदेशक एवं आठ कर्मचारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक तथा 10 कर्मचारी, उप शिक्षा निदेषक (मा.) कार्यालय में उप शिक्षा निदेशक एवं सात कर्मचारी, कार्यालय मंडलीय ऑडिट इकाई में संयुक्त शिक्षा निदेशक और तीन कर्मचारी, कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं 18 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। हालांकि निरीक्षण के दौरान मौजूद मिले कर्मियों ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा यूपी एजुकेशनल मिनीस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन, जनपद गोरखपुर के द्विवार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होने वाले लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को एक दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति के संबध में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग के 19 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण के समय पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-2 लोनि विभाग में अधिशासी अभियंता एवं चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्यालय अधीक्षण अभियंता गोरखपुर वृत्त, लोक निर्माण विभाग, के निरीक्षण के समय अधीक्षण अभियंता गोरखपुर वृत्त, लोक निर्माण विभाग एवं 17 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग के अलावा 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। संभागीय परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के समय पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी में नौ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें