महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब तक कुल केस 73 हो चुके हैं। गुरुवार को दोपहर में दिल्ली मुंबई से आए सात कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गनीमत रहा कि दिल्ली से आने वाला एक व्यक्ति अपने गांव नहीं पहुंचा था।
संक्रमित व्यक्ति के परिवार के छह सदस्य क्वारंटीन
निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी एक प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट में बदलते हुए सील कर दिया गया। साथ ही उसके परिवार सहित छह लोगों को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मिश्रौलिया में बहुआर चौकी प्रभारी बृजेश सिंह पहुंचकर गांव के मुख्य मार्ग को सील कर दिए। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले प्रवासी श्रमिक परिवार के 6 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने तक सभी क्वारंटीन में रहेंगे।