कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां रविवार को आई रिपोर्ट में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक 18 साल का युवक शामिल है। सीएमओ डॉक्टर सीमा राय ने संक्रमितों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड भेज दिया गया है।
बता दें कि दो नए मरीजों के साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 144 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या पांच जबकि 93 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।