फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 282

Mon, 13 Jul 2020 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच।(file) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 282 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसमें से 160 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।  

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट में चार नमूना पॉजिटिव मिला है। जिसमें से दो लोग बेलवा सिसवा, एक निचलौल तथा एक पुलिस लाइन का निवासी है।

सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 282 हो गए हैं। कोरोना सक्रिय मामले 119 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 160 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें