उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 306 हो गई है। वहीं 104 सक्रिय मामले हैं जबकि 199 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट में बुधवार की देर रात में आई। जिसमें दो नमूना पॉजिटिव मिला। दोनों जिला अस्पताल कैंपस के निवासी हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है।