फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता समेत 18 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 167

Thu, 09 Jul 2020 09:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 18 मामले बृहस्पतिवार को आए हैं। इसमें शहर के 10 संक्रमित शामिल है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आठ मरीज मिले हैं। इनमें सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भी शामिल है। वह पिपरौली के बेलवाडाड़ी गांव के रहने वाले है। कोरोना संक्रमित मरीजों में शहर में बिलंदपुर, शाहपुर, पुराना गोरखपुर, मुफ्तीपुर, दक्षिणी टोला बशारतपुर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, डेयरी कॉलोनी में एक-एक व हुमायू्ंपुर का एक मरीज शामिल है।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रह्मपुर के भैरो पिपरा व पिपरौली के बेलवाडाड़ी में दो-दो, गगहा के थथेली, पिपराइच व बांसगांव के मरवलिया में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 528 हो गई है। इनमें 346 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 15 की मौत हो चुकी है। 167 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहर के विलंदपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, हुमायूंपुर निवासी 25, 39 व 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिहार निवासी 58 वर्षीय, व्यक्ति, डेयरी कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर निवासी 47 वर्षीय, पुराना गोरखपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, मुफ्तीपुर निवासी 25 साल का युवक बशारतपुर के दक्षिण टोला निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसमें किसी की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। सभी संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए है। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रह्मपुर के भैरो पिपरा के 16 वर्षीय किशोर व 80 वर्षीय व्यक्ति बुजु्र्ग, गगहा के थथेली निवासी छह साल का मासूम, पिपरौली के बेलवाडाड़ी निवासी 43 वर्षीय सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कोरोना संक्रमित मिले हैं।

उसी गांव का 75 वर्षीय बुजुर्ग, पिपराइच के 29 वर्षीय युवक व बासगांव के मरवनिया निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन

भाजपा नेता का शव परिजनों को सौंपा गया

कोरोना संक्रमण के कारण महानगर के बिस्मिल (राप्तीनगर) मंडल के महामंत्री 34 वर्षीय युवा भाजपा नेता की बुधवार को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनका शव पुलिस की देखरेख में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों की लिस्ट में बृहस्पतिवार को उनका नाम जोड़ा है। इसके बाद से कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 15 हो गई है।

बार एसोसिएशन ने जिला जज को पत्र लिखा
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के संक्रमित मिलने के बाद बार एसोसिएशन ने जिला जज को पत्र लिखकर स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है। इस पर जिला जज ने डीएम को पत्र लिखकर उनसे रिपोर्ट मांंगी है। यह जानकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शाही ने दी है।

संक्रमितों के इलाके सील
सदर एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर की परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर सील कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें