फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 206

Thu, 18 Jun 2020 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बीआरडी के चार, तारामंडल के वसुंधरा इन्क्लेव के एक
  • 113 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं घर, 8 की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन उरुवा, चार बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज तथा बेलघाट, खजनी व तारामंडल स्थित वसुंधरा एनक्लेव के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि उरुवा के की पीपल्लवी बुजुर्ग निवासी 35 व 26 वर्षीय युवक 11 जून को दिल्ली से आए थे। यहीं के भताड़ी गांव निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति तीन जून को दिल्ली से आये थे। इसके अलावा बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के चार लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव पाए गए हैं।

एम्स में काम करने वाला एक 48 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। वह शहर के तारामंडल स्थित वसुंधरा एनक्लेव के 22 नंबर ब्लॉक का निवासी है। इसके अलावा बेलघाट व खजनी के एक-एक व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सभी के गांव व कॉलोनी सील

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया जो भी संक्रमित पाए गए हैं, उन सभी के गांव व कॉलोनी को सील कर सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। उनके संपर्क वाले लोगों की तलाश की जा रही है। एक- एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
 
कुल संक्रमितों की संख्या हुई 206
अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 206 हो गई है। इसमें से 113 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 8 की मौत हो चुकी है। 85 का इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें