फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले 11 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 60

Thu, 21 May 2020 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सैपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं आइसोलेशन वार्ड के 2 मरीज कोरोना निगेटिव मिलने के बाद घर भेजे गए। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ सीमा रॉय ने की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मरीज सूरतगढ़, डुमरियागंज और नवगढ़ इटवा तहसील क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है। जिसमें से 19 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

वहीं बुधवार को भी सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज और सदर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग क्वारंटीन हाउस से तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इनमें एक बच्ची भी शामिल है, जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है। सभी को बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बनगवां स्थित खैर टेक्निकल क्वारंटीन हाउस में 10 मई को मुंबई से लौटे 50 वर्षीय व्यक्ति और 19 वर्षीय युवक को क्वारंटीन किया गया था। संदिग्ध दिखने के बाद दोनों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

इसके अलावा सदर तहसील क्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में क्षेत्र के ही एक गांव के ही एक परिवार को क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि यह लोग 13 मई को मुंबई से घर लौटे थे। स्क्रीनिंग में संदिग्ध लगने के बाद दंपती और एक बच्ची के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में बच्ची और डुमरियागंज के दोनों लोग पॉजिटिव मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें