देश के विभिन्न स्थानों से नेपाली नागरिकों ने सरहद पर गुरुवार की रात नेपाल में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज होकर हंगामा किया था। काफी देर तक नेपाली नागरिकों ने नेपाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी।
वहीं भारतीय अधिकारियों के समझाने पर सभी नेपाली नागरिक शांत हो गए। उन्हें सोनौली कस्बे के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया गया था। शुक्रवार की दोपहर में 1052 नेपाली नागरिकों को नेपाली प्रशासन ने आने की अनुमति दी, जिससे सभी ने राहत महसूस की।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि नेपाल रूपनदेही जिले के प्रशासन को 1052 नेपाली नागरिक को प्रवेश दिया है। यह सभी देश के अनेक जगहों से क्वारंटीन होकर आए थे। सभी नेपाली नागरिक रूपनदेही, अरघा खांची और पाल्पा जिले के रहने वाले हैं।