फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 52

Sun, 12 Jul 2020 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • संक्रमित युवक के संपर्क में आए पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
  • सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया
विज्ञापन
नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। (file) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं करने का नतीजा रहा कि एक ही मोहल्ले में पांच लोग वायरस की चपेट में आ गए। नौगढ़ तहसील में पाए गए इन पांच केस के अलावा तीन मामले डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मिले। सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।

विज्ञापन


नौगढ़ स्टेशन रोड पर रहने वाला एक युवक हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसके संपर्क में आने वाले 53 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा था। रविवार को इनकी रिपोर्ट आई। जिसमें दो युवती और तीन युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकले।

राहत की बात यह है कि सभी लक्षणहीन संक्रमित पाए गए, इनमें ठीक होने की दर 95 फीसदी से ज्यादा है। डुमरियागंज कस्बे में रहने वाले दो युवक हाल ही में मुंबई से लौटे थे। होम क्वारंटीन कर दोनों के सैंपल लिए गए थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रविवार को उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर से जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड ले गई।
विज्ञापन


डुमरियागंज में वार्ड 17 निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में आने वाली परिवार की 16 वर्षीय किशोरी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, उसे भी आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट किया गया है।

रविवार को मिले आठ मरीजों के साथ ही जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 305 हो गई है, इनमें से 243 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि दस लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 52 मरीज एक्टिव हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें