फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एडीजी दफ्तर के इंस्पेक्टर का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित, ड्राइवर और किराएदार भी पॉजिटिव

Mon, 29 Jun 2020 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में दस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से छह पूर्व में संक्रमित एडीजी कार्यालय के इंस्पेक्टर के संपर्क वाले हैं। संक्रमितों में इंस्पेक्टर के ड्राइवर, बेटा, बेटी, पत्नी व किरायेदार शामिल हैं। इसके अलावा एक एडीजी कार्यालय के कर्मचारी भी हैं।

विज्ञापन


नार्मल स्थित एक प्रेस के 25 वर्षीय युवक, खुर्रमपुर के 20 व 50 वर्षीय व्यक्ति, सूर्यकुंड निवासी 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित पाए गए एडीजी कार्यलय के इंस्पेक्टर के 26 वर्षीय बेटे, 17 वर्षीय बेटी, 52 वर्षीय पत्नी, 37 वर्षीय किरायेदार व 25 वर्षीय ड्राइवर के नमूने पॉजिटिव आए हैं।

साथ ही एडीजी कार्यालय के 60 वर्षीय कर्मचारी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी के मोहल्ले सील कर सैनिटाइजेशन कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें