फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार, पति और देवर भी जा चुके हैं जेल

Mon, 29 Jun 2020 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खुखुंदू (देवरिया)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाने की पुलिस ने रविवार शाम खुखुंदू के बरडीहा गांव से फर्जी महिला शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षिका पर वर्ष 2018 में उसका थाने में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


गिरफ्तार महिला शिक्षक रीना श्रीवास्तव पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने और गलत पता बताने का आरोप है। वर्ष 2018 में 11 फर्जी शिक्षकों पर केस दर्ज किया गया था। मामले में नौ आरोपी अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। रविवार की शाम उसका थाने के प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी, हेड कांस्टेबल दीनानाथ, कांस्टेबल गणेश सिंह, महिला कांस्टेबल रंजना और रूपा यादव बरडीहा गांव पहुंचे।

यहां से उन्होंने रीना श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तैनाती डुमरियागंज ब्लॉक के फरेनी प्राथमिक विद्यालय में है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रही थीं। उसका थाना प्रभारी ने बताया कि रीना के पति और एक देवर को इसी मामले में फरवरी 2019 में गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें