फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: बस और स्कार्पियो की टक्कर, दूल्हे के पिता समेत तीन की मौत

Tue, 08 Feb 2022 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घटना के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सुबह-सुबह घने कोहरे की वजह से शून्य दृश्यता में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण स्कार्पियो और जनरथ बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हे के पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा गगहा थाना क्षेत्र के हाटा फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। गोरखपुर से वाराणसी की तरफ जा रही स्कार्पियो कार सामने से आ रही जनरथ बस से भिड़ गई। बताया जा रहा कि कार चालक घनी धुंध की वजह से दायीं तरफ चला गया था।

दृश्यता शून्य थी और दोनों वाहनों की गति तेज थी। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार पोहिला गांव निवासी दूल्हे के पिता रामनारायण साहनी (55) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


विष्णु शर्मा (40) और पुष्कर गांव के विशाल मौर्या (19) की अस्पताल में जान चली गई। बृजेश साहनी उर्फ भोला (40), अक्षयबर मौर्या (40), राजाराम मौर्या (42) और सर्वेश (35) घायल हो गए हैं। वहीं, हादसे की खबर पाते ही विदाई छोड़कर दूल्हा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंच गया। घर में मौत की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें