संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में संतकबीरनगर में आशा कार्यकर्ता समेत 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 448 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 304 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के भगवानपुर गांव के एक ही परिवार के पांच लोग शामिल है। पिता, बेटी,और बेटा पॉजिटिव मिले हैं। उसी परिवार में 33 वर्षीय मां और 15 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव मिले हैं। 47 वर्षीय पिता मुंबई से 21 वर्षीय बेटी,पटना से और 19 वर्षीय बेटा कानपुर से लौटा था। जबकि मां और किशोर बेटा मुंबई से लौटे थे।
बखिरा क्षेत्र के ही तलकुलवा गांव निवासी दंपती पॉजिटिव मिले है। दंपती मुंबई से लौटे थे। बखिरा क्षेत्र के रक्शकोल गांव निवासी 30 वर्षीय पॉजिटिव 24 जून को हरियाणा से लौटा था। बखिरा क्षेत्र के हटवा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक लुधियाना से लौटा था। बखिरा क्षेत्र के बडरा गांव निवासी 43 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक मुंबई से लौटा था।