फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 140

Fri, 05 Jun 2020 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार तीन कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। इनमें एक महिला और आठ वर्ष की बच्ची भी शामिल हैं। तीनों संक्रमित डुमरियागंज और सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के हैं। तीनों को बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 140 हो गई है। हालांकि 77 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को जा चुके हैं।

विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 65 वर्षीय महिला अपने 38 वर्षीय बेटे के साथ कुछ दिन पूर्व दिल्ली से गांव लौटी थी। स्क्रीनिंग के बाद दोनों को होम क्वारंटीन किया गया था। तबीयत खराब हुई तो दोनों के लार का सैंपल जांच के लिए भेज गया था।

सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसका लार जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद राजस्व और स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी में सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन नए संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि सीएमओ डॉ. सीमा राय ने की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर

  • संक्रमितों की संख्या - 140
  • ठीक हुए मरीजों की संख्या - 77
  • एक्टिव मरीजों की  संख्या - 61
  • कोरोना से मृतकों की संख्या -3
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें