आज का जो नगर निगम है वो कभी अमनो-अमन सभा के नाम से जाना जाता था। 1925 में अध्यक्ष आईसीएस एसी होम्स थे वहीं खान बहादुर मोहम्मद इस्लाम और अयोध्या दास इसके उपाध्यक्ष थे।
वहीं खान बहादुर मोहम्मद सेठ अशरफ चमन और रायबहादुर अभयानंद प्रसाद को सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। राय साहब बाबू मुरारीलाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया था।
इस समिति ने 1925 में नगर निगम परिसर में अमनो-अमन सभा लाइब्रेरी की स्थापना की थी। इस लाइब्रेरी को उस वक्त 12300 चंदा इकट्ठा करके स्थापित किया गया था।