फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में एक सिपाही सहित मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 86

Sat, 20 Jun 2020 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।(file) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में जिले के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पुलिस लाइन में रहने वाले सीओ कसया का गनर भी शामिल है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार हो रही है। संक्रमितों को एलवन अटैच्ड अस्पताल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है। इन मजीजों को लेकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 86 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार शनिवार की रिपोर्ट में विजयपुर दक्षिण पट्टी में विदेश से लौटा 51 वर्षीय व्यक्ति, हाटा क्षेत्र के नरकटिया बाजार में एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटे दो भाई, कसया क्षेत्र के भलुही मदारी पट्टी का एक युवक, फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा कारखाना में कोलकाता से आई युवती, हाटा क्षेत्र के डुमरी गांव के दो युवक, शाहपुर में विदेश से आया युवक, सिरसिया खोइया का एक बुजुर्ग और पुलिस लाइन का एक सिपाही शामिल है। यह सिपाही कसया सीओ का गनर है।

मामले की जानकारी के बाद सीओ कसया होम क्वारंटीन हो गए हैं। सिपाही के संपर्क में आए अन्य पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों को लक्ष्मीपुर के एलवन अटैच्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें