उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एसआईसी कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप मच गया है। बता दें कि चार दिनों से उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। इसके बाद उनकी जांच ट्रूनेट मशीन और आरटीपीसीआर से कराई गई। जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने की है। बताया कि यह गंभीर मामला है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
संपर्क में 40 से अधिक लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, एसआईसी के संपर्क में 40 से अधिक लोग थे उनमें डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। बीआरडी प्रशासन उनका सैंपल लेकर जांच कराने की तैयारी में जुट गया है।