फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में पहली बार 24 घंटे में मिले 31 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या पहुंची 467

Tue, 07 Jul 2020 10:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में सोमवार को 31 और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 16 शहरी तो 15 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 19 जून को 27 संक्रमित मिले थे। शहर में पूर्वांचल की प्रमुख दवा मंडी भालोटिया मार्केट का एक व्यापारी, जीडीए कर्मचारी और पुलिस लाइंस में रहने वाला एक युवक भी संक्रमित मिला है।

विज्ञापन


पिता, पुत्र व बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी सहित परिवार के कुछ सदस्यों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आई थी। इससे स्वास्थ्य महकमे की परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल, संक्रमण वाले इलाकों को सील कर दिया गया है। मंगलवार से सील किए गए इलाकों को सैनिटाइज कराया जाएगा। सोमवार को 31 नए मरीज मिलने के बाद अब जिले में मरीजों की कुल संख्या 467 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक भालोटिया मार्केट का 60 वर्षीय दवा व्यापारी और उसका 29 साल का कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। दवा व्यापारी गौतम विहार तारामंडल और कर्मी हुमायूंपुर में रहता है। दवा व्यापारी की दुकान पहले से संक्रमित व्यापारी पिता- पुत्र के पास है। कूड़ाघाट के जीआरडी के पास केनरा बैंक के पीछे 50 वर्षीय व्यक्ति और उनका 18 साल का बेटा, 22 साल की बेटी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन


व्यक्ति की पत्नी सहित तीन अन्य लोग पहले ही पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस हिसाब से व्यक्ति का पूरा परिवार संक्रमित हो गया है। बशारतपुर की एक 27 साल की महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। शाहपुर का 33 साल का युवक, पुराना गोरखपुर का 32 साल का युवक, आरएन हॉस्पिटल में भर्ती 28 साल का युवक, शाहपुर का 35 साल का युवक, रहमत नगर के 36 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

शहरी क्षेत्र में बढ़ा संक्रमण

इसके अलावा मियां बाजार के 32 साल का रहने वाला युवक, जाफरा बाजार की 35 साल की महिला, पुलिस लाइंस में रहने वाला 22 साल का युवक, रेलवे कॉलोनी के रहने वाला 59 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धार्थ इन्क्लेव का रहने वाला 48 साल का व्यक्ति, फातिमा हॉस्पिटल की 22 साल की स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाई गई है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

शहर में कूड़ाघाट में तीन, बसंतपुर में एक, शाहपुर में एक, गौतम विहार तारामंडल में एक, हुमायूंपर में एक, पुराना गोरखपुर में एक, मियांबाजार में एक, जाफरा बाजार में एक, पुलिस लाइन कैंट में एक, रेलवे कॉलोनी में एक, आरएन हॉस्पिटल में एक, सिद्धार्थ इन्क्लेव में एक, फातिमा हॉस्पिटल में एक संक्रमित मिला है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिले संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो सहजनवां में चार संक्रमित मिले हैं। इनमें भापस गांव में 27 साल का युवक, धनहर गांव का 16 साल का किशोर, गहासर की 23 साल की युवती, पिपरा के वार्ड नंबर 10 का 32 साल का युवक शामिल हैं। हरैया का 19 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी ट्रैवेल हिस्ट्री है। पाली के जोगिया पाली गांव में 49 साल का एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

व्यापारी की पत्नी प्रधानाध्यापक

जबकि उसी गांव की मां और बेटी संक्रमित मिलीं हैं। इनकी उम्र 38 और 17 साल है। इसके अलावा उसी गांव का 57 साल का व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। कैंपियरगंज के नेतवर बाजार की रहने वाला व्यक्ति और बेटी संक्रमित मिली हैं। इनकी उम्र 35 और आठ साल है।

सरदारनगर के रानीपार रकवा का रहने वाला 39 साल का व्यक्ति, उसी क्षेत्र के पंसारी की रहने वाली 42 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई है। कनईल गांव का रहने वाला एक 48 वर्षीय व्यक्ति नोएडा में पॉजिटिव पाया गया है। जबकि चौरीचौरा के भैरोपिपरा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है।
 
दवा व्यापारी की पत्नी गायघाट बुजुर्ग में प्रधानाध्यापक है। तारामंडल में पूरा परिवार रहता है। शुक्रवार को व्यापारी की पत्नी बीआरआरसी खोराबार में पुस्तक लेने और डाटा फिडिंग के लिए आईं थीं। यहां पर कई शिक्षकों और अन्य लोगों से उनकी मुलाकात भी हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें