कुशीनगर जिले सोमवार को 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें फाजिलनगर क्षेत्र के तरुवनवा गांव मे 3, दुदही के गौरी श्रीराम व लोहर पट्टी में एक-एक, कसया के कुड़वा दिलीपनगर में एक तथा हाटा क्षेत्र के धरमौली में एक की हुई पुष्टि। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 24 हो गई है।
डीएम भूपेंद्र इस चौधरी ने बताया कि इन सभी का नमूना 28 तारीख को जांच के लिए भेजा गया था। इसमें 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 24 हो गई। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है।