उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार की देर शाम आई रिपोर्ट में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि धनघटा इलाके के दोघरा चकिया गांव के चार लोग पॉजिटिव पाए गए है।
इसमें पति पत्नी और दो चचेरे भाई शामिल हैं। चारों लोग दिल्ली से आए थे। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिले है। जिले में अब तक 185 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।