मौके पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वीके राय ने उसकी हालत खराब देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। रविवार को सुबह उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती है। जबकि मोहद्दीपुर, नवापार व लालपुर के युवक एक सप्ताह के अंदर मुंबई से लौटे है। इनको गीडा डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।
गांव के छह लोगों के साथ मुंबई से आया है युवक
विकास खंड चरगांवा के ग्राम पंचायत बेलवा रायपुर का रहने वाला युवक गांव के ही छह लोगों के साथ मुंबई से बस वे से 13 मई को गांव पहुंचा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर पर एक दिन सभी साथियों के साथ रुका था।
दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर सबको होम क्वारंटीन की सलाह दी थी। बुखार तेज होने पर 19 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे डेंटल कॉलेज, गीडा भेजा। वहीं, से उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा उसके पांच छह अन्य साथी होम क्वारंटीन है।
सरदारनगर के भटगांवा निवासी बुजुर्ग की पत्नी व बेटा भी मुंबई में कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह जानकारी सरदार नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हरिओम पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग 20 मई को मुंबई से आए। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब थी। उसी दिन उन्हें डेंटल कॉलेज, गीडा भेजा गया था। जहां से रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी।
छह कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव और मोहल्लों में पहुंचकर सील कर दी है। साथ ही उनके मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। मोहद्दीपुर के चार फाटक इलाके को सील करते हुए सैनिटाइज कराया गया है। इसके अलावा गांवों को सैनिटाइज भी किया गया। संक्रमितों के संपर्क वालों की पहचान की जा रही है।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने कहा कि जिले में छह कोरोना मरीज मिले हैं। मरीज के गांवों को सील करते हुए उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव और कस्बे को सैनिटाइज कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है।
गोरखपुर शहर के ट्रांस्पोर्टनगर चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की उम्र 43 साल है। वह पिपरौली के भवापार के टोला शिवचक की रहने वाली है। चार दिन पूर्व महिला को बच्चे दानी से रक्तस्राव हो रहा था। इसके बाद उसे भर्ती कराया गया था। जहाँ से कोरोना जांच के निजी लैब ने सैम्पल लिया गया था। रविवार शाम को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की हौ।