फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 5 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 216

Thu, 04 Jun 2020 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • डीएम बोले, आकड़े में हो गई थी गड़बड़ी, कुछ मरीजों की गिनती दोबारा हो गई थी
  • मेरठ के तीन प्रवासी भी रिपोर्ट में शामिल, प्रशासन ने भेजा शासन को पत्र
विज्ञापन
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बृहस्पतिवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले। ये सभी 22 से 30 मई के बीच गैर प्रांतों से आए हैं। इन्हें रुधौली स्थित लेवल वन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। नए संक्रमितों के मिलाकर जिले में अब तक कोरोना के कुल 216 केस मिल चुके हैं। इनमें से 46 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि छह की मौत हो चुकी है। जिले में 164 एक्टिव केस हैं।  

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को जिले में 37 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना के कुल 235 केस मिल चुके थे। बृहस्पतिवार को पांच नए केस मिलने के बाद आंकड़ा 240 हो जाना चाहिए, लेकिन डीएम आशुतोष निरंजन ने स्पष्ट किया कि कुछ मरीजों के गिनती दोबारा हो जाने की वजह से आंकड़े में गड़बड़ी हो गई थी।

उन्होंने बताया कि 21 कोरोना संक्रमितों की गिनती दोबारा हो गई थी। इसके अलावा तीन लोग मेरठ के निवासी थे, जो अपने मूल जनपद जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 92 हजार प्रवासी आ चुके हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें