फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: महराजगंज जिले में मिले 22 कोरोना पॉजिटिव, 13 स्वस्थ हुए

Thu, 30 Jul 2020 08:06 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, महराजगंज
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें कोविड अस्पताल पुरैना भेजा गया। जहां चिकित्सको की टीम उनके इलाज में जुटी है। 

विज्ञापन


13 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब जिले में कोरोना के कुल मामले 701 हो गए हैं। जबकि अब तक सक्रिय मामले में 285 हैं। वहीं स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालो की संख्या 410 है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि महराजगंज शहर के सिविल लाइन, विस्मिल नगर से एक-एक, लोहिया नगर से दो एवं बीएसए दफ्तर का एक कर्मी पॉजिटिव मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करमहवां खुर्द से आठ, घुघली से 1, आनंदनगर से 1, धानी एक 1, सेमरहनी से 1, सिन्दुरियां से 1, निचलौल से 1, श्यामदेउरवां से 1, महुअवा महुई से 2, जमुई कला से 1 मरीज मिला है। अब जिले में जांच की क्षमता बढ़ा दी गई। पॉजिटिव मरीजो का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। संक्रमितो के गांवो में स्क्रिनिंग के साथ ही सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें