गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या अब कम होती जा रही है। आंकड़े लगातार 100 के नीचे आ रहे हैं। रविवार को 24 घंटे के अंदर केवल 68 नए मरीज मिले। खास बात यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 18620 पहुंच गया है। इनमें 17199 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत की संख्या 304 ही है। एक्टिव केस 1117 रह गई है।
कोरोना की रफ्तार कम होने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
शहरी क्षेत्र- 34
मरीजों में शाहपुर क्षेत्र के चार, गोरखनाथ क्षेत्र के चार, कोतवाली क्षेत्र के पांच, कैंट क्षेत्र के नौ, रामगढ़ताल क्षेत्र के तीन, गुलहरिया क्षेत्र के दो, राजघाट क्षेत्र के एक, तिवारीपुर के पांच, चिलुआताल के एक संक्रमित शामिल हैं।
ग्रामीण क्षेत्र- 27
इनके अलावा गगहा के तीन, ब्रह्मपुर के दो, कैंपियरगंज के चार, चरगांवा के दस, खजनी के एक, खोराबार के दो, पिपराईच के एक, पिपरौली के एक, उरूवा के दो व सात अन्य लोग शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। जबकि जांच रोजाना चार से पांच हजार के बीच है। एंटीजन और आरटीपीसीआर की जांच में भी ज्यादातर लोग निगेटिव मिल रहे हैं। यह बेहद सुखद है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच लगातार की जा रही है।