फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में एक दिन में ठीक हुए 40 कोरोना मरीज, पांच नए केस आए सामने

Sat, 18 Jul 2020 08:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में शनिवार को जिले 40 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौटे। इसके अलावा केवल पडरौना क्षेत्र में ही पांच कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें तीन पडरौना शहर के ही रहने वाले हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 370 हो गई है। जिनमे से 222 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


अब पडरौना शहर भी संक्रमण की चपेट में तेजी से आ रहा है। धीरे-धीरे करके शहर के साहबगंज, कन्नौजिया वार्ड, तुलसी आवासीय कॉलोनी, ओंकारवाटिका कॉलोनी, छावनी पूर्वी, महावीरी गली, मेन रोड कोरोना के संक्रमित मरीज मिलने से पहले ही सील हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- अब कोरोना चैंपियंस करेंगे इस वायरस के प्रति सचेत, ऐसे दिया जा रहा है प्रशिक्षण
विज्ञापन


शनिवार को जिन पांच संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आई, उनमें लाजपतनगर, आवास विकास कॉलोनी और कानू टोला वार्ड नंबर सात के मरीज शहर के निवासी हैं, जबकि दो मरीज पडरौना क्षेत्र के पांडेय देवरिया और बलुचहां के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 219 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें पांच कोरोना पॉजिटिव हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 370 हो गई है। एक्टिव पॉजिटिव केस 141 और कंटेनमेंट एरिया 115 हैं। 220 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि 40 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। इस तरह अब तक 222 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि सात संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

एसडीएम सदर रामकेश यादव ने बताया कि पडरौना क्षेत्र में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उन्हें लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल भेजकर उनके मोहल्लों और गांवों में जाने वाले रास्तों को सील करा दिया गया है। वहां के लोगों को कंटेनमेंट एरिया के अंदर रहने की सलाह दी गई है। वहां सफाई और सैनीटाइजेशन कराने का संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें