फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में अलग-अलग मामलों में वांछित 38 आरोपित गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहे थे फरार

Wed, 08 Jul 2020 08:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने फरार चल रहे 38 वांछितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें से कुछ दहेज हत्या, जालसाजी, दुष्कर्म, अपहरण जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंट पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपित खजनी के गंगानगर निवासी मकसूदन यादव को गिरफ्तार किया। एक दूसरे मामले में धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोपित खजनी के रपतानारा निवासी गिरजा प्रसाद को पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें- ये है गोरखपुर के टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर की पूरी लिस्ट, अब पुलिस कसेगी शिकंजा
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस ने महराजगंज के फरेंदा निवासी दीनदयाल पांडेय को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने जंगल से चोरी की गई लकड़ी व पिकअप बरामद किया। वहीं कैंपियरगंज पुलिस ने अपहरण व धमकी के आरोपित चिलुआताल के उत्तरासूत निवासी शशि को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता को मुक्त भी कराया।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने दहेज हत्या के दो अलग अलग मामलों में फरार चल रहे चाड़ी निवासी मोनू राय व बिमटी निवासी शुभावती देवी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। साथ ही 18 मुकदमों में 28 लोगों का शांतिभंग में चालान किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें