फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता हत्याकांड: साक्ष्य मिटाने को तो नहीं कराई गई थी होटल की सफाई, एडीजी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 02 Oct 2021 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि होटल में सफाई अगर हुई तो क्यों, इसकी जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एडीजी जोन अखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के बाद, साक्ष्य संकलन से पूर्व ही कमरे की सफाई कर दी गई थी। क्या ऐसा साक्ष्य मिटाने के इरादे से किया गया और इसके पीछे किसका दिमाग था? एडीजी अखिल कुमार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कानपुर के बर्रा निवासी मनीष गुप्ता हरियाणा के अपने दो दोस्तों प्रदीप और हरवीर संग होटल कृष्णा पैलेस के कमरा नंबर 512 में सोमवार को ठहरे थे।
विज्ञापन


सोमवार रात में तत्कालीन रामगढ़ताल इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह, फलमंडी चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिस वाले चेकिंग के लिए उनके कमरे में पहुंचे थे। इस दौरान मनीष ने पूछ लिया था कि आतंकवादी की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं? आरोप है कि इसी बात पर पुलिस वालों ने उनकी पिटाई की थी, जिससे मनीष की मौत हो गई। अगले दिन मंगलवार को पत्नी मेडिकल कॉलेज पहुंची थीं और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर न्याय की गुहार लगाई थी।


पुलिस की मौजूदगी में मिटाए गए साक्ष्य

दूसरी तरफ होटल में साक्ष्य को मिटाया जा रहा था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में होटल के उस कमरे से खून व अन्य साक्ष्य को मिटा दिया गया था। मंगलवार शाम में जब पत्नी मीनाक्षी होटल पहुंची थीं तो उन्होंने भी यही सवाल किया था और जांच की मांग की थी। अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकिये के नीचे तौलिया छूटा या छोड़ा गया?

मामला हाई प्रोफाइल होने पर मुख्यमंत्री के दखल के बाद हरकत में आई पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ सफाई होने के बाद होटल के कमरे में पहुंची। इस दौरान फोरेंसिक टीम को बेड के नीचे खून से सना एक तौलिया मिला। बताया जा रहा है कि इसी तौलिये से मनीष के खून को पोंछा गया था। सवाल यह है कि सफाई के दौरान तौलिया, शराब की बोतल, सिगरेट के डिब्बे को छोड़ा गया था या छूट गया था?

एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। होटल में सफाई अगर हुई तो क्यों, इसकी जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह हर बिंदु पर निष्पक्ष तरीके से जांच करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें