इस बीच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 24 को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद लगातार डॉक्टर उसकी देखभाल करते रहे। इस बीच कोरोना की तीन रिपोर्ट निगेटिव आ गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर गुरुवार को उसे घर भेजने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मरीज एनिमिया व एचआइवी से भी पीड़ित था। उसकी पूरी देखभाल की गई। कोरोना की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। उसे डिस्चार्ज करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसकी मौत हो गई। शव को एहतियात के तौर पर कोविड-19 के तहत पुलिस की देखरेख में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।