फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के दौरान नाराज दोस्त बना जान का दुश्मन, पिस्टल निकाल मार दी गोली

Mon, 09 Mar 2020 04:39 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल अभीजित का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसिया में अभिजीत सिंह (22) को हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह ने गोली मर दी। पेट में गोली लगने से घायल अभिजीत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित अजीत सिंह की तलाश में दबिश डाल रही है। आरोपित घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के बैला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के अभिजीत सिंह घर से एक किलोमीटर दूर सिंह परसिया गांव अपने दोस्त के पास गए थे। रविवार की रात परसिया गांव में हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद अजीत सिंह ने तमंचे से गोली दाग दी। अभिजीत के पेट में गोली लगी है और वह वहीं पर गिर गया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और फिर घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में अभिजीत का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक स्वर्ण को गोली मारकर लूटने के आरोप में अभिजीत जेल में बंद था। एक महीने पहले ही जमानत पर रिहा होकर गांव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें