फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इस शख्स के लिए वरदान साबित हुआ हेलमेट, भीषण हादसे में ऐसे बच गई जान

Wed, 27 Jan 2021 07:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
हेलमेट लगाने के कारण बच गई परशुराम की जान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामजानकी मार्ग पर स्थित पाऊं कस्बे में ट्रक में फंसकर विद्युत पोल टूटकर गिर गया। उधर से बाइक लेकर गुजर रहा राहगीर पोल की चपेट में आकर घायल हो गया। लोगों की मदद से स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर पीड़ित को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


गनीमत था कि उसने गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। मंगलवार को कलवारी थानाक्षेत्र के कोरमा गांव निवासी परशुराम उर्फ कन्नू पिता के ब्रह्मभोज का निमंत्रण देने ईजरगढ़ जा रहे थे। पाऊं पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे गन्ना लदे ट्रक में सड़क के आरपार गई मोटी केबिल फंस गई, जिससे पोल टूट गया। ट्रक उसे खींचते हुए आगे चला गया।

परशुराम के सिर में टकराते हुए जमीन पर गिर गया। गनीमत यह थी कि परशुराम हेलमेट पहने था। हेलमेट तोड़ते हुए नीचे गिर गया। जिससे उसे काफी चोटें आईं। परशुराम के पिता की मौत चार दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन


केबिल हटाते तो न होता हादसा
पाऊं कस्बे में इंड्रस्ट्यिल एरिया में प्रवेश के लिए बने गेट के सामने सड़क के किनारे दोनों तरफ लगे पोल में बिजली सप्लाई के लिए मोटा केबिल लगाया गया था।

सड़क चौड़ीकरण प्रक्रिया में सड़क के किनारे लोहे की पोल में जब से बिजली आना शुरू हुआ ग्रामीण सड़क के आरपार जाने वाले मोटी केबिल को हटाने के लिए प्रयास किया, लेकिन सड़क चौड़ीकरण प्रक्रिया में लगे जिम्मेदार टाल मटोल करते रहे। अंतत: बिजली के केबिल में फंसकर पोल टूटकर गिर गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें