फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था युवक, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी ऐसे मौत

Thu, 06 Aug 2020 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानांतर्गत परसा जाफर के पास बिहार से दिल्ली जा रही बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पटेल चौक के पास से बस को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जाफर जोत निवासी सुनील कुमार (37) मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए परसा जाफर के पास गए थे। इसी दौरान ही गोरखपुर की तरफ से आई बस ने ठोकर मार दी। गंभीर चोट आने से सुनील ने दम तोड़ दिया।

सुनील की पत्नी पुष्पावती की तहरीर पर लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाकर पति को ठोकर मारने व मौत होने के आरोप में बस के चालक के खिलाफ मुंडेरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें