रोतो बिलखते परिजन (इनसेट में मृतक सुरेश की फाइ फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र में सोमवार की सुबह अचानक बारिश और तेज आंधी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कई स्थानों पर टीन शेड् उजड़ गए। बारिश ने जहां आमजन को उमस से निजात दिलाई है, वहीं किसानों को भी राहत मिली।
मिली जानकारी के मुताबिक पनियरा क्षेत्र के जंगल बांकी टुकड़ा नंबर 14 के निवासी सुरेश सिंह (52) खेत में पशु को भगा रहे थे। उसी बीच तेज आंधी आ गई। इस दौरान साखू का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मीरा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
वहीं जिला कृषि अधिकारी हिमांचल सोनकर ने बताया कि इस समय खेतों को पानी की आवश्यकता अधिक थी, सोमवार को हुई बारिश खेती के लिहाल से काफी बेहतरीन है। रुक-रुक कर यदि ऐसे ही बारिश होती रहे तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। धान की खेती को लेकर किसानों द्वारा बेहन आदि की तैयारी भी तेज कर दी गई है।