कुशीनगर थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे पर बुधवार की सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस शख्स ने आत्महत्या क्योंकि अभी इसका कुछ कारण पता नहीं लगा है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भलुहा के पोखरा टोला निवासी लालप्रताप (40) करीब एक वर्ष से तिनहवा चौराहे पर बने मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। पत्नी मंजू के अनुसार मंगलवार की रात में भोजन के बाद वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोई थी। पति अपने कमरे में अकेले सो रहे थे।
सुबह काफी देर तक लाल प्रताप के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी मंजू जगाने पहुंचीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने शोर मचाकर अगल-बगल के लोगों को बुलाया।
मौके पर जूटे लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर लालप्रताप का शव फंदे से लटका हुआ था। किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद अहिरौली बाजार थाने से एसआई रामजन्म यादव, रविन्द्र यादव, कॉस्टेबल रोहित सिंह, शशिकांत राय, शंखधर राय आदि मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लाल प्रताप ट्रक ड्राइवर था और इसी कमाई से परिवार का भरण पोषण हो रहा था।