फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद, टावर पर चढ़ा पति: पत्नी से लड़कर चढ़ा रवि, ग्रामीणों में दहशत- पुलिस ने समझाकर उतारा

Wed, 20 May 2026 11:52 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रावतपुर करमातर टोला निवासी रवि का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में आकर वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के रावतपुर करमातर टोला में मंगलवार दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रावतपुर करमातर टोला निवासी रवि का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में आकर वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रवि काफी देर तक टावर पर बैठा रहा, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी रही। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर पहुंची बेलघाट पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक से बातचीत शुरू की और लंबे प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया है। युवक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उधर, क्षेत्र में एक महीने के भीतर टावर पर चढ़ने की दूसरी घटना होने से ग्रामीणों ने मोबाइल टावरों की सीढ़ियों को सुरक्षित करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी बेलघाट संदीप यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें