फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की सिर कूचकर हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर भी तोड़ा

Fri, 07 Apr 2023 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पीपीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में ले कर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में खेत की रखवाली करने गए शिवधर प्रसाद (55) की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। यही नहीं हत्यारों ने शिवधर का हाथ-पैर भी तोड़ दिया है। शुक्रवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर खेत में स्थित ट्यूबेल के पास भूसे में मिला।

विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर से सहजनवां तक न सोचें ये लखनऊ हाईवे हैं... जरी धीरे चलें
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीपीगंज के तिघरा गांव निवासी शिवधर प्रसाद गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे घर से गांव के दक्षिण तरफ खेत में रखवाली करने गए थे। वह रोजाना रात को खाना खाने के बाद वह खेत जाते थे और वहीं एक कमरे के मकान में सोते थे।
 

विज्ञापन

शिवधर प्रसाद शुक्रवार की सुबह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने मौके पर जा कर देखा। उनकी लाश खेत के कमरे के बाहर रखे भूसे के पास मिला। जब कि शव देखने से लग रहा हैं कि हत्यारों की संख्या एक से अधिक रही होगी। क्योंकि मृतक शिवधर प्रसाद के सिर को कूच दिया गया है। वही हाथ-पैर को भी तोड़ दिया गया है।

इस घटना में मृतक के पुत्र भोला प्रसाद व सोनू ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। मृतक प्राइवेट डाक बांटता था। 10 वर्ष उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था। मृतक रोजाना शाम को उस महिला को उसकी दुकान से लाता था और उसी के साथ रहता था। उस महिला का पति बाहर रहता है। मृतक का छोटा बेटा भी बाहर रहता है, वर्तमान में वह घर पर ही है। आशनाई में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

इस संबंध में पीपीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में ले कर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें