फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक का मोबाइल फोन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान

विज्ञापन
रामगढ़ताल में लुटेरा गिरफ्तार। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में युवक को धक्का देकर मोबाइल फोन लूटने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात में क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोड़ार उर्फ बघोट गांव निवासी मयंक कुमार साहनी उर्फ सूरज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के खरवनियां गांव निवासी रवि प्रकाश राम रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के पास किराए के कमरे में रहते हैं। मंगलवार शाम वह अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से आया और उन्हें जोर से धक्का देकर गिरा दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल भी नहीं पाए थे कि स्कूटी सवार युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग निकला था। घटना के बाद पीड़ित ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में स्कूटी सवार युवक स्पष्ट दिखाई दिया, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। इसके बाद सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें