फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने दोस्त के घर छोड़ दी बाइक, पुलिस को दे दी लूट की सूचना

Fri, 04 Dec 2020 08:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बुधवार की रात दोस्त के घर दावत के दौरान नशे में अपनी बाइक और मोबाइल फोन वहीं छोड़ दिया। फिर अपने घर आकर भोर में उसने पुलिस को बाइक व मोबाइल फोन लूटे जाने की सूचना दे दी। पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीपीगंज इलाके के कोल्हुआ निवासी प्रिंस ने गुरुवार की भोर में डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि घर के पास से दो युवकों ने तमंचा सटाकर उसकी बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर पीआरवी के साथ तत्काल थानेदार पीपीगंज सत्यप्रकाश सिंह पहुंच गए।

प्रिंस से पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध निकला। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बुधवार की शाम को वार्ड नंबर चार में एक दोस्त के घर दावत में गया था। जहां नशे में वह बाइक व मोबाइल फोन वहीं छोड़कर घर चला आया।
विज्ञापन


भोर में जब वह सोकर उठा तो पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने दोस्त के घर से उसकी बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया और प्रिंस के खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने लूट की झूठी सूचना दी थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें