फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डायल 112 पर कॉल कर सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, गिरफ्तार

विज्ञापन
सीएम पर​ टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
-हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। डायल 112 पर बुधवार दोपहर फोन कर एक युवक ने सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। कंट्रोल रूम कर्मियों ने युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर हरपुर-बुदहट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोष पासवान, निवासी दरघाट को गिरफ्तार कर लिया। वह ग्राम प्रधान का छोटा भाई है। ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी ने डायल 112 पर फोन कर सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया और फिर फोन काट दिया। पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में सहजनवां एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम केशरी नंदन तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें