फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी की हत्या के आरोपी को जेल भेजा, बोला-मुझे कोई पछतावा नहीं

Sat, 28 Jan 2023 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पति ने बुधवार दोपहर 47 वर्षीय पत्नी की जूते के फीते से गला कसकर हत्या की थी। हत्या करने के बाद वह राजघाट थाने पहुंच गया था और हत्या की जानकारी दी। पहले तो उसकी बातों पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ, लेकिन फिर उसे साथ लेकर पुलिस घर गई तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में राजघाट इलाके में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। हालांकि, मीडिया के सामने आए पति ने कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने जो किए, वह सही है। आरोपी के खिलाफ उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पति ने बुधवार दोपहर 47 वर्षीय पत्नी की जूते के फीते से गला कसकर हत्या की थी। हत्या करने के बाद वह राजघाट थाने पहुंच गया था और हत्या की जानकारी दी। पहले तो उसकी बातों पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ, लेकिन फिर उसे साथ लेकर पुलिस घर गई तो मामला सही पाया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से ही हत्या में इस्तेमाल जूते का फीता भी बरामद कर लिया।

आरोपी ने बताया कि पत्नी का अपने बेटे के उम्र के दूसरे समुदाय के युवक से संबंध था। समझाने पर नहीं मानने पर वारदात की है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


25 साल छोटा है पत्नी का प्रेमी
आरोपी पति के मुताबिक, उसकी पत्नी का एक विशेष समुदाय के युवक से संबंध था। युवक पत्नी की उम्र से करीब 25 साल छोटा है। कई बार पत्नी और युवक के संबंध को पति रंगे हाथ पकड़ चुका था। इस बात को लेकर घर में काफी विवाद भी होता रहा। हालांकि, पति ने खुद पत्नी और युवक को साथ बैठाकर भी अलग होने की बात समझाई थी। लेकिन, दोनों नहीं माने।

मामला थाने तक भी पहुंचा था। पुलिस भी दोनों के बीच कई बार सुलह-समझौता करा चुकी थी। लेकिन, दोनों उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। मोहल्ले के लोगों ने भी आए दिन मारपीट होने की पुष्टि की है। घटना के वक्त दोनों बच्चे स्कूल गए थे। घर पर पति-पत्नी के अलावा अन्य कोई नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें