फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ममता का लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने ब्रेन हेमरेज से बताई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के घर गई शहर की महिला की बाराबंकी में हत्या का मामला
विज्ञापन

आठ माह की शादी में महज एक माह ही ससुराल में रुकी थी ममता, प्रेम संबंध को लेकर उठे सवाल
एक दिन के लिए ससुराल से गायब हुई थी ममता, गुमशुदगी भी हुई थी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र की इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी निवासी ममता यादव की बाराबंकी में हुई हत्या का मामला सामने आने के बाद उसके मायके में कोहराम मच गया है। ममता का अंतिम संस्कार बुधवार को लखनऊ में किया गया, जिसमें उसके पिता रामकिशोर यादव और दोनों भाई शामिल हुए। शुरुआत में परिजनों की ओर से ममता की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया था लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों से मामला संदिग्ध हो गया।
ममता के पिता रामकिशोर यादव ने मंगलवार को पड़ोसियों और शुभचिंतकों को बताया था कि उनकी बेटी की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। हालांकि, बाराबंकी पुलिस के अनुसार ममता हाल ही में अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जहां उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष स्तब्ध है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। बताया गया कि ममता की शादी इसी वर्ष 16 अप्रैल को शाहपुर क्षेत्र के संगम चौराहा स्थित शारदा मैरिज हॉल में संतकबीरनगर जनपद के करौली निवासी शिवेंद्र यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल चली गई थी। शिवेंद्र यादव बीटेक पास हैं और अपने पिता के साथ लखनऊ के हंसखेड़ा क्षेत्र में रहते हैं। ममता की मां तारा देवी की तबीयत खराब होने पर वह करीब एक माह बाद मायके आ गई थी और लगभग तीन माह तक वहीं रहकर मां की सेवा करती रही। बीते 11 नवंबर को वह वापस लखनऊ स्थित ससुराल गई थी। इसी दौरान वह एक दिन के लिए बिना बताए घर से चली गई थी, जिसके बाद पति ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन ममता के लौटने पर पति ने उसे मायके भेज दिया था। तब से वह मायके में रहकर बीमार मां की देखभाल कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले वालों के अनुसार, हाल के दिनों में ममता अपने प्रेमी से मिलने बाराबंकी गई थी, जहां से उसकी हत्या की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ममता की मौत से दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें