मैंने प्रेस वाले को बोला कि ना मेरा कभी नाम दाउद इब्राहीम जुडा़ है और ना मैने आज तक उसे देखा है और ना ही मैं कभी उससे मिली हूं। यह प्रश्न का कोई सवाल नही उठता है। और जिससे मेरा नाम जुड़ा है या था वो भी कुछ क्षण के लिए, जिसका नाम है विक्की गोस्वामी, तो आपने कभी सुना क्या कि विक्की गोस्वामी ने इंडिया में कहीं ब्लास्ट किया?
या किसी देश के एंटी नेशनल एलिमेंट्स में काम किया, नहीं ना। तो मेरा दाउद से कोई लेना देना नहीं था। मैने जो भी कहा था वो विक्की के संदंर्भ में कहा था। मेरे इस बयान को गलत तरीके से उछाल कर सामने रख दिया गया। मैं चाहती हूं कि वापस मेंरा वो इंटरव्यू शांतिपूर्वक सुनें।
और बाकी जो साधु संत हैं, मैं चाहती हूं कि वह अपना विवेक इस्तेमाल करें। वापस विडियो देखें कि मैने क्या बोला है। कि ना मै कभी दाउद से मिली हूं, ना मेंरा उससे कोई लेना देना है।