फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वगणना खत्म...आज से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, घर-घर जाएंगे प्रगणक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जनगणना का पहला चरण बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। जिले में 57, 833 लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना की। अब शुक्रवार से डिजिटल जनगणना शुरू होगी और प्रगणक (जनगणना कर्मी) घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे। इसके लिए पहले से सभी लोग तैयार रहें और 32 बिंदुओं वाले सवालों का चार्ट तैयार कर लें। इससे समय की बचत होगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सभी प्रगणक को घरों की सूची सौंप दी है। अब प्रगणक अपने-अपने इलाकों में जाएंगे और मकानों की नजरी-नक्शा बनाएंगे। वे मकानों की गणना करते हुए मकान नंबर दर्ज करेंगे। जनगणना सेल ने स्वगणना के अंतिम दिन बृहस्पतिवार की देर रात तक मकानों की गणना की तैयारी की।
जिला प्रशासन के मुताबिक, 12 हजार प्रशिक्षित जनगणना कर्मी पहले चरण में मकानों की गणना करेंगे। मकानों की गणना करने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना किट दे दिया गया है, जबकि सभी चार्ज अधिकारियों ने अंतिम दिन तक प्रगणकों को ड्यूटी लिस्ट उपलब्ध कराकर एप डाउनलोड कराया। मकानों की गणना में स्वगणना करने वाले लोगों की आईडी नंबर से आंकड़े फीड हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी/ एडीएम एफआर जय प्रकाश ने बताया कि स्वगणना हो गई है। शुक्रवार से मकानों की गणना शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी प्रगणक को दिशा-निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें