फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेशन पर कम नहीं हो रही यात्रियों की भीड़, कोच में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व के बाद लौटने वालों की भीड़ अब तक कम नहीं हुई है। स्टेशन पर रोज बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी गोरखधाम के जनरल कोच में चढ़ने को लेकर यात्री धक्का-मुक्की करते दिखे। वहीं प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहले दिन बैरिकेडिंग होने से तमाम यात्रियों को घूमकर प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस के गोरखपुर स्टेशन से बठिंडा प्रस्थान के कुछ समय पहले ही बठिंडा से आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस भी यात्रियों को लेकर गोरखपुर स्टेशन पहुंची। जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर नौ पर और आने वाली प्लेटफाॅर्म नंबर आठ पर थी। इससे कुछ देर के लिए फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों की भीड़ हो गई। प्लेटफाॅर्म नंबर नौ पर लंबी कतारों में लगे यात्रियों को ट्रेन के जनरल कोच में आरपीएफ के जवानों ने बैठना शुरू किया। जल्द ही कोच भर गया, लेकिन यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही थीं। मशक्कत के बाद कोच का फाटक बंद कर रवाना किया गया।

प्लेटफाॅर्म पर आना पड़ा घूमकर
ओवरब्रिज निर्माण के कारण रेलवे प्रशासन ने मुख्य द्वार से एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने के रास्ते बंद करा दिया है। यात्रियों को अब एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए सात नंबर गेट से व्यवस्था दी गई है। इसके लिए रेलवे की ओर से एनाउंसमेंट भी कराया जा रहे हैं। फिर भी कई यात्री इधर से उधर भटकते रहे। अपरान्ह तीन बजे सत्याग्रह एक्सप्रेस के यात्री मुख्य द्वार से एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने के गए तो आगे बैरिकेडिंग देखकर परेशान हो गए। आरपीएफ के जवान ने उन्हें घूम कर सात नंबर गेट से जाने की बात कही। जो यात्री सामान लिए थे, उन्हें लंबा चक्कर लगाकर पहुंचने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन


प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पहुंचा तो प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर बैरिकेडिंग के बारे में जानकारी मिली। बाहर से रिक्शा लेकर फिर एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर पहुंचा। डर लग रहा था कहीं ट्रेन न छूट जाए।
- सुरेंद्र त्रिपाठी, यात्री

सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए आई तो सिपाही ने एक नंबर प्लेटफॉर्म का रास्ता बदला होने की जानकारी दी। समान लेकर इधर- उधर भागने से काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

- बिंदू, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें