फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीवानी कचहरी में हंगामाः अधिवक्ताओं ने दो युवकों को पीटा..हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोखपुर। दीवानी कचहरी में बुधवार दोपहर करीब एक बजे हंगामा मच गया। हमले का आरोप लगाकर दो युवकों को पकड़कर अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा। इसके बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पिटाई के बाद अधिवक्ताओं ने दोनों युवकों को कैंट पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

युवकों के पकड़े जाने के बाद चिलुआताल क्षेत्र की एक महिला कैंट थाने पहुंची। महिला ने अधिवक्ताओं पर छेड़खानी और भाई व उसके दोस्त को पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया कि घरेलू हिंसा का केस पति पर दर्ज कराया है। केस की पैरवी के सिलसिले में कचहरी आए भाई और दोस्त को पति के अधिवक्ता व उनके सहयोगियों ने गलत आरोप लगाकर पीटा है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले में अधिवक्ता रविंद्र धर दुबे ने कैंट थाने में तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि वह घरेलू हिंसा के एक केस में अधिवक्ता हैं। आरोप लगाया कि 13 नवंबर को मध्यस्थता केंद्र में पैरवी के दौरान दूसरे पक्ष की महिला और उनके पिता ने विवाद किया और गाली दी। मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को विपक्षी गोलबंद होकर चैंबर के पास खड़े थे। वह बाहर निकला तो वे पीछे लग गए। कैंटिन के पास घेरकर मारने पीटने लगे। इस दौरान तमंचा निकालकर फायर कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने थाने जाकर दी तहरीर
पीड़ित रविंद्र धर दुबे के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री के साथ करीब 25 की संख्या में अधिवक्ता दोपहर करीब दो बजे कैंट थाने पहुंचे। थाने पर तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कैंट थाने पहुंची महिला ने अधिवक्ताओं पर लगाया आरोप
थाने पहुंची चिलुआताल इलाके की महिला ने बताया कि उसकी शादी सहजनवां क्षेत्र में 2014 में हुई थी। शादी के बाद प्रताड़ित किया जाने लगा। दस साल परेशान होने के बाद पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। अप्रैल से दीवानी कचहरी में केस चलने लगा। आरोप लगाया कि 13 नवंबर को पिता के साथ कचहरी आई थी। उस दिन हमलोगों पर हमला किया गया था। बुधवार को बड़े भाई अपने दोस्त के साथ केस के सिलसिले में दीवानी कचहरी आए थे। यहां अधिवक्ताओं ने भाई व उनके दोस्त पर हमला कर दिया। उनके साथ भी छेड़खानी की है।
वर्जन
दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दीवानी कचहरी में मारपीट के बाद घायल दोनों युवकों का मेडिकल कराया गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
इतने दिन से केस लड़ रहा हूं। ऐसा पहली बार हुआ कि कोई कचहरी में आकर इस तरह का कृत्य करे। हमला करने वाले युवकों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं। बड़ी कार्रवाई होगी तभी आगे कोई ऐसा सोचने से डरेगा।
विज्ञापन



रविंद्र धर दुबे, अधिवक्ता, दीवानी कचहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें