महराजगंज में कोराना के मामले में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना के कुल 124 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि होने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई है। आठ लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी हुए हैं।
जिले में अब तक कोरोना के कुल 4009 मामले सामने आए हैं जिसमें से जहां 3044 सक्रिय मामले हैं वहीं 919 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब तक 46 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 2153 नमूनों की जांच हुई जिसमें से 1840 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 66328 लोगों की जांच की जा चुकी है। 1997 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में परतावल के 31, सिसवां के 26, निचनौल के 17, नौतनवां के 13, फरेंदा व लक्ष्मीपुर के नौ-नौ, अन्य सथलों के पांच, महराजगंज व घुघली के चार-चार, बृजमनगजं के तीन तथा पनियरा व मिठौरा के दो-दो संक्रमित हैं।