फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में वाहन ने भीड़ को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक ने भीड़ को रौंदा, एक युवती की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

- कुशीनगर : सभी आसपास के गांव के लोग थे, मेला देखने पैदल जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा (कुशीनगर)। मेला देखने जा रही महिलाओं को हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा बाजार के समीप बृहस्पतिवार की रात पीछे से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक ने रौंद दिया। इससे एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बच्चा भी मैजिक की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को हाटा सीएचसी ले गए, जहां गंभीर घायल युवतियों को डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव के एक ही परिवार के सभी लोग रात के करीब नौ बजे झांगा मेला देखने जा रहे थे। नवरात्र के मौके पर परिवार के लोग हंसी मजाक करते चल रहे थे। अभी सब झांगा बाजार के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही मैजिक अचानक बेकाबू हो गई। मैजिक ने सभी को रौंद दिया। इस घटना में एक किशोरी रीना (16) की मौत हो गई, जबकि सीमा, अंजू, सुष्मिता व एक अन्य सीमा नाम की युवती गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक बच्चा भी मैजिक की चपेट में आने से गंभीर घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद चालक मैजिक लेकर भाग गया। मौके पर अफरातफरी और हाहाकार मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजवाया। रीना के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर शव विच्छेदर गृह भेजा। उधर युवतियों के परिवार में दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोना-पीटना मच गया। पुलिस फरार मैजिक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें