फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Top 10 Mafia: बस्ती जिले में सरेंडर करने पहुंचा था माफिया विनोद, पुलिस को देख भाग निकला

Wed, 14 Jun 2023 10:51 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।

सार

पुरानी बस्ती थाने में वर्ष 2005 में दर्ज मारपीट, अपशब्द कहने व धमकी के केस में माफिया विनोद उपाध्याय के खिलाफ सीजेएम न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि गोरखपुर के तमाम केस में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी माफिया पुरानी बस्ती के उस केस में आत्मसमर्पण करके सुरक्षित जेल में पहुंच जाना चाहता है।
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया विनोद उपाध्याय के मंगलवार को सीजेएम अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह न्यायालय परिसर में पहुंच गया था, लेकिन पहले से मौजूद पुलिस टीम को देखकर रफूचक्कर हो गया। मंगलवार को न्यायालय बंद होने तक पुलिस टीमें उसकी तलाश में आसपास खोजबीन करती नजर आईं।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने में वर्ष 2005 में दर्ज मारपीट, अपशब्द कहने व धमकी के केस में माफिया विनोद उपाध्याय के खिलाफ सीजेएम न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि गोरखपुर के तमाम केस में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी माफिया पुरानी बस्ती के उस केस में आत्मसमर्पण करके सुरक्षित जेल में पहुंच जाना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: रुपये के झगड़े में बेटे ने पिता की चाकू घोंपकर हत्या, बचाव में आए मां-भाई और भाभी पर भी हमला
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से कई बार उसके सरेंडर करने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई, जिसके कारण वह न्यायालय में दाखिल होने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गोरखपुर पुलिस यहां के उसके रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर अचानक पुलिस को सूचना मिली कि वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा है। इस सूचना पर कोतवाल शशांक शेखर राय व अन्य पुलिस कर्मी कचहरी पहुंचे, लेकिन विनोद हत्थे नहीं चढ़ सका।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें