फोटो-
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग की 70 स्टाफ नर्सों को मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसआईसी जय कुमार ने कहा कि रात में काम करने वाली स्टाफ नर्सों को यदि समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाए तो इनकी कार्यदक्षता और मनोबल दोनों बढ़ता है। नर्सों से अपील करते हुए कहा कि आपका पेशा पवित्र है, सभी लोगों से मृदुल व्यवहार करें एवं शिकायत का मौका न दें। मन लगाकर सेवा करें। कार्यक्रम में ही सेवानिवृत्त हुई सिस्टर रोशन जबी को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम को डाॅ. एके सिंह, एलटी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीबी सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. कमलेश, हेल्प डेस्क मैनेजर अमरनाथ जायसवाल, मेट्रन सीके वर्मा, फैजल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो